बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की लास्ट फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी थी, लेकिन सभी ने सोनम की एक्टिंग की तारीफ की थी। बता दें की सोनम कपूर एक बार फिर बड़े पर्द पर नज़र आने वाली है। उनकी फिल्म “द जोया फैक्टर” का ट्रेलर आज रिलीज़ ही चुका है। इस फिल्म में उनके साथ दुलकर सलमान भी नजर आने वाले हैं।

कुछ दिन पहले फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज़ किया गया था और अब फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म की कहानी कुछ अलग है। यह फिल्म अनुजा चौहान की किताब The Zoya Factor पर आधारित है। 'द जोया फैक्टर' एक राजपूत लड़की (जोया सोलंकी) की कहानी है। फिल्म में सोनम कपूर जोया का मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं।

जोया के परिवार उसको लक्की मनाते है क्योंकि उसका जन्म 1983 में उस दिन हुआ जब इंडिया पहला वर्ल्ड कप फाइनल जीती थी। फिल्म में दुलकर इंड‍ियन क्र‍िकेट टीम के कप्तान बने है। एक दिन दोनों की मुलाक़ात होती जिसके बाद से जोया इंडिया टीम के लक्की चार्म बन जाती है। जिसके बाद फिल्म में ट्विस्ट एंड टर्न आते है।

इस फिल्म को अभ‍िषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है, फिल्म का प्रोडक्शन फॉक्स स्टार स्टूडियो ने किया है। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज होगी।