रेटिंग: 3 स्टार

मूवी का नाम: सई रा नरसिम्हा रेड्डी

निदेशक: सुरेंदर रेड्डी

फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी आज रिलीज हो गयी है।  इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी को आप एक साथ देख सकेंगे। बता दे कि चिरंजीवी की ये 151वीं फिल्म है।

फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में नरसिम्हा रेड्डी की कहानी है जिसने 1847 में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। नरसिम्हा रेड्डी (चिरंजीवी), एक उयालवाड़ा क्षेत्रीय प्रशासनिक और सैन्य शासक की भूमिका अदा कर रहे हैं। इनके गुरू गोसाई वैनकन्ना (अमिताभ बच्चन) होते हैं जो इन्हें एक योद्धा और नेता बनने में मदद करते हैं। लोगों की भलाई के लिए कार्य करना इनका कर्तव्य होता है। इस दौरान इन्हें एक खूबसूरत डांसर से प्रेम हो जाता है उसका नाम लक्ष्मी (तमन्ना भाटिया) होता है। परन्तु परिस्थितियों के कारण उन्हें सिद्धाम्मा (नयनतारा) से शादी करनी पड़ जाती है।

इन्हें अपने ही लोगों को ईस्ट इंडिया कंपनी के लिए काम करते देख कर गुस्सा आ जाता है जिसके चलते ये बाकी के नेताओं से हाथ मिला लेते हैं। इनमे अवूकू राजू (सुदीप) और राजा पांडी (विजय सेथूपत्ती) शामिल होते है। इसका मकसद ईस्ट इंडिया कंपनी के विरुद्ध एक विद्रोह आरंम्भ करना होता है। नरसिम्हा रेड्डी की ये लड़ाई साल 1857 में भारतीय विद्रोह के लिए एक प्रेरणा है।

फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। मेकर्स ने इस कहानी को थोड़ा नाटकिए बनाने का प्रयास किया है। फिल्म में चिरंजीवी एक विद्रोही नेता के तौर पर काफी अच्छे लग रहे हैं। इस फिल्म में सुदीप भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों में एक छाप छोड़ते दिखाई दिए। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की उपस्थिति संक्षिप्त लेकिन प्रभावपूर्ण दिखाई गई है। इस फिल्म में नयनतारा और तमन्ना भाटिया ने भी अपना किरदार बखूबी निभाया है।

बता दें कि यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज की गई है। इसमें तेलुगू, मलयालम, तमिल, हिंदी और कन्नड़ भाषा शामिल है। इस फिल्म में स्क्रीनप्ले और निर्देशन को देखा जाए तो सुरेंद्र रेड्डी कई जगह कमजोर नजर आएंगे। फिल्म लंबी है जिसे काटकर थोड़ा छोटा भी किया जा सकता था साथ ही डायलॉग पर भी थोड़ा और काम किया जा सकता था।