Mardaani 2: रोंगटे खड़े कर देगा मर्दानी 2 का ट्रेलर, रानी बनी दमदार पुलिस वाली

Go to the profile of  Nyooz Flix
Nyooz Flix
1 min read
Mardaani 2: रोंगटे खड़े कर देगा मर्दानी 2 का ट्रेलर, रानी बनी दमदार पुलिस वाली

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म मर्दानी को लोगो ने खूब पसंद किया था। रानी मुखर्जी एक बार फिर से मर्दानी 2 में अपने साहसी और निडर एसपी शिवानी शिवाजी राय के किरदार में नज़र आ रही है। हाल ही में फिल्ममेकर ने Mardaani 2 Trailer रिलीज़ किया है। इसके पहले नवरात्री में इसका टीज़र रिलीज़ हुआ था।  

2:19 मिनट का यह ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। ट्रेलर की शुरुवात एक लड़की के साथ शुरू होती है जो कोटा शहर में रात को लिफ्ट मांगती है। लेकिन उसका बेरहमी से बलात्कार किया जाता है और उसकी हत्या कर दी जाती है। इसी तरह अपराधी लड़कियों को अपना शिकार बनाता है।  इस मर्डर को हैंडल करने के लिए शिवानी शिवजीराव (रानी मुखर्जी) को बुलाया जाता है।

आरोपी यानि विलन शिवानी को भी कई तरह की धमकी देता है। लेकिन शिवानी हार नहीं मानती और हिम्मत से विलन को पकड़ने निकल जाती है। हालाँकि ट्रेलर में विलन की शक्ल नहीं दिखाई है। पूरी कहानी एक रेप के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी ज़बरदस्त लग रही है और साथ ही रानी मुखर्जी की एक्टिंग भी।

Mardaani 2 फिल्म के लेखक और डायरेक्टर गोपी पुथरन हैं। फ़िल्म का प्रोडक्शन आदित्य चोपड़ा ने किया है और इसे यश राज के बैनर तले रिलीज़ किया जाएगा। इस फिल्म के रिलीज की तारीख 13 दिसंबर तय की गई है। मर्दानी की सफलता के बाद इस उम्दा विषय पर इसके सीक्वल का इंतजार रहेगा।