जन्माष्टमी: दही हांडी यानी मटकी फोड़ने की रस्म फिल्मों में भी की गई है इस्तेमाल, देखें 6 प्रसिद्ध गाने

Go to the profile of  Nyooz Flix
Nyooz Flix
1 min read
जन्माष्टमी: दही हांडी यानी मटकी फोड़ने की रस्म फिल्मों में भी की गई है इस्तेमाल, देखें 6 प्रसिद्ध गाने

आज पूरे देश में धूम धाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन जहाँ एक तरफ पूरे देश में कृष्णभक्त भगवान कृष्ण की पूजा विधि विधान से करते हैं वहीं दूसरी तरह इस दिन बहुत सारे युवा गोविंदा बन कर मटकी फोड़ने भी पहुँचते हैं। मटकी फोड़ने वाले इस रस्म को दही हांडी के नाम से जाना जाता है।

दही हांडी के अंतर्गत कई मोहल्ले में रस्सी की मदद से ऊंचाई पर मटकी लगा दी जाती है और गोविंदा बने युवाओं की टोली उसे फोड़ती है। जन्माष्टमी पर्व पर होने वाली इस रस्म की शुरुआत भगवान कृष्णा के काल से ही चली आ रही है।

भगवान कृष्ण बालयकाल में माखन चुराते थे और इस दौरान कई बार माखन वाली मटकी फुट जाती थी। इसी से जुड़ी है दही हांडी। पहले तो दही हांडी को मुख्‍य रूप से महाराष्‍ट्र तथा गुजरात में मनाया जाता था पर अभी इसकी धूम पूरे देश में रहती है।

दही हांडी के धूम को कई फ़िल्मी गानों में भी जगह मिली है। आइये आज इन्हीं में से छह प्रसिद्ध गाने सुनते हैं।

गो गो गोविंदा

इस लिस्ट में पहला गाना है कुछ साल पहले आई फिल्म "ओ माय गॉड" फिल्म का ये गाना। इस गाने पर सोनाक्षी सिन्हा और प्रभु देवा ने जबरदस्त डांस किया है और इसमें आवाज़ दी है श्रेया घोषाल और अमन त्रिखा ने।

गोविंदा आला रे

साल 1963 में आई फिल्म 'ब्लफ मास्टर' का मोहम्मद रफ़ी द्वारा गाया गया ये गाना दही हांडी पर सुना जाने वाला एक एवरग्रीन गाना है। इस गाने में डांस किया था अपने जमाने के मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर।

नन्द का लाला रे

रंगरेज़ फिल्म में फिल्माया गया ये गाना भी दही हांडी के पर्व पर खूब सुना जाता है। इस गाने में जैकी भगनानी ने डांस किया है और इसे गाया है वाजिद खान ने।

शोर मच गया शोर

शत्रुघ्न सिन्हा की 1974 में आई फिल्म 'बदला' का ये गाना भी दही हांडी पर खूब सुना जाता है। इस गाने को गाया था मशहूर गायक किशोर कुमार ने।

आला रे आला

साल 1989 में आई फिल्म "काला बाजार" का ये गाना भी खूब सूना जाता है। अनुराधा पौडवाल और अमित कुमार ने इस गाने में अपनी आवाज़ दी है।

मच गया शोर सारी नगरी रे

किशोर कुमार और लता मंगेशकर की आवाज़ से सजा ये परसिद्ध गाना भी दही हांडी पर खूब सुना जाता है। इस गाने पर अमिताभ बच्चन ने जबरदस्त डांस किया था।