Netflix की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर' में नजर आएगी प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की जोड़ी

Go to the profile of  Dipssy Ranzz
Dipssy Ranzz
1 min read
Netflix की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर' में नजर आएगी प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की जोड़ी

बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और ज़बरदस्त अभिनेता राजकुमार राव को द व्हाइट टाइगर (The White Tiger) नामक नेटफ्लिक्स फ़िल्म के लिए साइन किया गया है। इस बात की जानकारी रामिन बहारानी द्वारा दी गई है। यह फिल्म लेखक अरविंद अडिगा के ‘मैन बुकर पुरस्कार' विजेता नावेल ‘द व्हाइट टाइगर' पर आधारित है।

प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव पहली बार साथ में किसी फिल्म में नज़र आएंगे। द व्हाइट टाइगर की कहानी बताती है की किस तरह एक चाय की दुकान में काम करने वाला व्यक्ति किस तरह एक बड़े शहर में सफल उद्यमी बन जाता है। रामिन बहरानी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। ‘द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग इस साल के आखिर में भारत में शुरू होगी।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया की मैंने द व्हाइट टाइगर नावेल पढ़ी है और मैं रामिन बहारानी और नेटफ्लिक्स के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूँ। इसकी कहानी बेहद ही रोमांचित करने वाली है। कहानी में बताया गया है की कोई अपना लक्ष्य पाने के किस हद तक जाता है। मैं राजकुमार राव के साथ पहली बार काम करने को लेकर उत्साहित हूँ। बता दें की प्रियंका फिल्म की ‘एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर' भी होंगी।

फिल्म में अपने रोल पर बोलते हुए राजकुमार ने कहा- ‘कलाकारों के लिए यह समय बेहद रोमांचक है और मैं इस विश्व स्तरीय प्रोजेक्ट का हिस्सा बन खुश हूँ । मैं रामिन के काम का प्रशंसक रहा हूँ और नेटफ्लिक्स के साथ द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हूँ!"