बॉलीवुड फिल्मों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बनाये गए हैं कई गाने, सुनिए 10 प्रसिद्ध गीत

Go to the profile of  Dipssy Ranzz
Dipssy Ranzz
1 min read
बॉलीवुड फिल्मों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बनाये गए हैं कई गाने, सुनिए 10 प्रसिद्ध गीत

भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भारत का बड़ा पर्व है और इसे पूरी दुनिया में रह रहे भारतीय मनाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ था। जन्म के वक़्त भगवान कृष्ण के माता पिता कंस की कैद में थे। और कैद में रहते हुए ही मथुरा के जेलखाने में भगवान का जन्म हुआ। इसी अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है।

इस दिन सभी कृष्णभक्तों में जोश रहता है और वे अपनी भक्ति से भगवान् को खुश करना चाहते हैं। इस दिन भगवान् श्रीकृष्ण के भजन और गाने भी खूब बजाये जाते हैं। आइये आज भगवान श्री कृष्ण के उन गानों को सुनते हैं जो कृष्णभक्तों में बहुत प्रचलित हैं।

मैया यशोदा

यह गाना राजश्री प्रोडक्शन द्वारा बनी सुपरहिट फिल्म हम साथ साथ हैं का है। इस गाने को अलका याग्निक और कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी आवाज़ दी थी। इस गाने को बहुत पसंद किया जाता है।

मोहे पनघट पे नंदलाल

साल 1960 में आई सुपर हिट फिल्म मुगल-ए-आज़म का यह गीत भी कृष्णभक्त खूब सुनते हैं। इस गाने को गाया था स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने और इस गाने पर अभिनय किया था मधुबाला ने।

सोजा ज़रा

बाहुबली सीरिज़ की दूसरी फिल्म बाहुबली  2 द कनक्लूजन का यह गाना भी कृष्णभक्तों की लिस्ट में शामिल एक प्रसिद्ध गाना है। इसे गया है गायिका मधुश्री ने।

ओ पालनहारे

साल 2000 में आई प्रसिद्ध फिल्म लगान का ये गाना लगा मंगेशकर की मधुर आवाज़ में है। यह गीत भी बहुत प्रसिद्ध है।

वो किसना है

मशहूर निर्देशक सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म किसना का यह टाइटल सांग भी कृष्णभक्तों में खूब पसंद किया जाता है।  इस गाने को गाया था गायक सुखबिंदर सिंह ने।

कान्हा कान्हा आन पड़ी मैं

साल 1967 में आई फिल्म 'शागिर्द' का ये गाना भी कृष्णभक्तों द्वारा खूब सुना जाता है। इस गाने को भी लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज़ में गाया है।

मधुबन में राधिका नाची रे

ये प्रसिद्ध क्लासिक हिंदी गीत फिल्म कोहिनूर का है जिसे मोहम्मद रफ़ी ने अपनी आवाज़ में गाया था।  यह गाना आज भी सुना और पसंद किया जाता है।

यशोमती मैया से बोले नंदलाला

यह प्रसिद्ध गाना गायक मन्ना डे और लता मंगेशकर ने गाया था। इस गाने को प्रसिद्ध फिल्म सत्यम शिवम् सुंदरम में गाया गया था।

मेरे तो गिरधर गोपाल

यह गीत सभी कृष्ण भक्तों की पसंदीदा गीतों की लिस्ट में आता है। यह फिल्म मीरा का गीत है जिसे गाया था वाणी जयराम ने। इस गाने को संगीत दिया था पंडित रविशंकर ने।

मोहे छेड़ो ना नंद के लाला

यशराज बैनर की प्रसिद्ध फिल्म लम्हे का यह गीत कृष्णभक्तों को खूब पसंद है। इस गीत को आवाज़ दिया था लता मंगेशकर ने।