अमिताभ और अभिषेक ने गिले शिकवे मिटा कर लगाया विवेक ओबेरॉय को गले, तस्वीरें हुई वायरल

Go to the profile of  Raju Billore
Raju Billore
1 min read
अमिताभ और अभिषेक ने गिले शिकवे मिटा कर लगाया विवेक ओबेरॉय को गले, तस्वीरें हुई वायरल

उस वाकये को सालों बीत गए जब सलमान खान से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय का नाम ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ चर्चा का विषय बना हुआ था। इसी वजह से विवेक और सलमान के बीच दुश्मनी हो गयी थी। लेकिन बाद में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। जिसके कारण बच्चन परिवार से भी विवेक के रिश्ते अच्छे नहीं रहे। परन्तु इस रविवार को कुछ ऐसा देखने को मिला जिसे देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया ।

दरअसल मुंबई में भारतीय बैडमिंटन स्टार पी.वी.सिंधु के सम्मान समारोह में बॉलीवुड के कई सितारे भी सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी पहुंचे। इस कार्यक्रम में विवेक अपने पिता सुरेश ओबेरॉय और पत्नी प्रियंका के साथ पहुंचे। जहाँ पर उनका सामना अमिताभ और अभिषेक से भी हुआ।

बच्चन और ओबेरॉय परिवार मीडिया के कैमरों के बीच आमने-सामने थे। अमिताभ बच्चन को देखते ही सुरेश ओबेरॉय ने उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद अमिताभ ने विवेक को भी गले लगाया। कुछ समय के बाद अभिषेक बच्चन भी वहां आ गए।

इसके बाद देरी न करते हुए अभिषेक ने पहले सुरेश ओबेरॉय को गले लगाया और उसके बाद विवेक ओबेरॉय को भी गले लगा लिया। इससे पहले दोनों परिवारों को ऐसे मिलते कभी किसी ने नहीं देखा था।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर विवेक ओबेरॉय ने एक विवादित ट्वीट किया था। जिसमे ऐश्वर्या की 3 तस्वीरें थीं। एक तस्वीर में ऐश्वर्या सलमान के साथ नजर आ रही थीं तो दूसरी में वह विवेक के साथ थी। तीसरी तस्वीर में ऐश्वर्या अभिषेक के साथ नजर आ रही थीं। इन तस्वीरो के वायरल होने के बाद विवेक की आलोचना हुई थी। जिसके कारण विवेक ने इसे डिलीट कर दिया था।