Bhai Dooj Special: भाई बहन के रिश्तों पर बनी मशहूर बॉलीवुड फिल्म्स

Go to the profile of  Raju Billore
Raju Billore
1 min read
Bhai Dooj Special: भाई बहन के रिश्तों पर बनी मशहूर बॉलीवुड फिल्म्स

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि एवं दीपावली के बाद दूसरे दिन हम सभी भाई दूज का त्यौहार मानते है। इस दिन बहन अपने भाई को घर बुलाकर तिलक करके भोजन करवाती है और अपने भाई की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ की कामना करती है। प्राचीन मान्यता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने उनके घर जाते थे और यमुना का आतिथ्य स्वीकार करते है। माना जाता है कि यमराज ने यमुना से मनोवांछित वर मांगने के लिए कहा था तो यमुना ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि भैया आप प्रतिवर्ष इस दिन मेरे घर पर अवश्य आओगे और हमारा आतिथ्य स्वीकार करोगे।

भाई दूज के इस पावन पर्व पर आइये जानते है हिंदी सिनेमा में भाई बहन के प्यार पर आधारित कुछ प्रसिद्ध फिल्मों के बारे में।

फ़िज़ा

वर्ष 2000 में आई फिल्म फ़िज़ा बंबई दंगों पर आधारित है। इस फिल्म में करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन दोनों भाई बहन रहते है। इस फिल्म में करिश्मा कपूर अपने भाई से बहुत प्यार करती है और उसे घर वापस लाने के लिए मनाती है। यह फिल्म भाई बहन के प्यार को दर्शाती है।

जोश

शाहरुख़ खान और ऐश्वर्या राय ने अपनी अधिकतर फिल्मों में प्रेमी और प्रेमिका का किरदार निभाया है। परन्तु इस फिल्म में दोनों ने भाई बहन का किरदार निभाया है। इस फिल्म में ये दोनों जुड़वाँ भाई बहन रहते है। यह फिल्म दर्शकों ने बहुत पसंद की थी। इस फिल्म में चंद्रचूर सिंह भी है जो ऐश्वर्या से प्यार करते है।

बोल बच्चन

फिल्म बोल बच्चन में अभिनेता अभिषेक बच्चन और आसीन दोनों भाई बहन रहते है। अभिषेक बच्चन की नौकरी चले जाने के कारण दोनों भाई बहन को अपने गाँव वापस लौटना पड़ता है और फिर शुरू होती है फिल्म की नई कहानी।

माय ब्रदर निखिल

समाजिक संदेश को दर्शाने वाली फिल्म माय ब्रदर निखिल में संजय सूरी और जूही चावला दोनों भाई बहन रहते है। इस फिल्म में संजय सूरी को एड्स होता है जिससे वे बेहद ही परेशान रहते है। जब संजय सूरी अपनी परेशानी अपनी बहन जूही चावला को बताता है और फिर जूही चावला उसकी मदद करती है।

दिल धड़कने दो  

इस फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भाई बहन रहते है और ये दोनों अपने माता पिता से नफरत करते है। माता पिता से नफरत के चलते इन दोनों का प्रेम गहरा होता है और रणवीर सिंह अपनी बहन की ख़ुशी के लिए सब कुछ करने को तैयार रहते है।