पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने जताया शोक, जानिए किसने क्या कहा

Go to the profile of  Rishabh verma
Rishabh verma
2 min read
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने जताया शोक, जानिए किसने क्या कहा

मंगलवार को 67 वर्ष की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल्ली के एम्स अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। लंबे समय से वह बीमार थीं। कुछ समय पहले ही किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। सुषमा स्वराज के निधन से देशभर में लोग दुखी हैं। उनके निधन से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी स्तब्ध है। सनी देओल और अनुपम खेर जैसी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए शोक जताया है। उन्होंने लिखा “एक अत्यंत दुखद समाचार  ! एक बहुत ही प्रबल राजनीतिज्ञ, एक मिलनसार व्यक्तिव, एक अद्भुत प्रवक्ता। आत्मा की शांति के लिए, प्रार्थना।

बॉलीवुड एक्टर और भाजपा सांसद सनी देओल ने भी ट्विटर के जरिये शोक जताया। उन्होंने लिखा कि - सुषमा स्वराज जी के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। वह हमारे देश के बेहतरीन नेताओं में से एक थी। वह हमारे लिए विशेष थी और हम उन्हे हमेशा याद करेंगे। उनके परिवार और दोस्तों को संवेदनाएं।

अनुपम खेर ने शोक जताते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

संजय दत्त ने भी शोक जताया है।

इसके अतिरक्त एकता कपूर, मुनमुन दत्ता, बोमन ईरानी, आयुष्मान खुराना, स्वरा भास्कर, रितेश देशमुख, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, परिणीति चोपड़ा, अदनान सामी ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।