आज 'बॉलीवुड के किंग' यानी शाहरुख खान का जन्मदिन है। आज शाहरुख खान अपना 54वां जन्मदिन मना रहे है। शाहरुख बॉलीवुड पर कई दशकों से राज कर रहे हैं, ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा तो आप लगा ही सकते हैं। उनके बर्थडे पर विश करने के लिए आधी रात को हजारों फैन्स उनके घर के बाहर पहुंचे।
शाहरुख खान की एक झलक पाने लिए फैंस ने मन्नत के बाहर जमघट लगा दिया। SRK ने भी अपने फैन्स को निराश नहीं किया और सबसे मिलने के लिए अपने घर मन्नत की छत पर पहुंच गए। शाहरुख़ को देख उनके फैंस जोर जोर से बर्थडे विश करने लगे। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है और साथ ही कई सारे फोटोज भी वायरल हो रहे है।
इस बार शाहरुख़ खान के साथ उनका बेटा अबराम नज़र नहीं आया। कई फैन्स ने शाहरुख की तरफ टी-शर्ट भी फेके। ये शाहरुख के लिए उनका बर्थडे गिफ्ट था। फैन्स का प्यार देखकर शाहरुख भी बेहद खुश नजर आए। उन्होंने इशारों से उन्हें आवाज़ धीमी करने के लिए कहा क्योंकि पड़ोसी सो रहे हैं।
MADNESS outside #Mannat last night as @iamsrk came out to thank his fans #HappyBirthdayShahRukhKhan #HappyBirthdaySRKً pic.twitter.com/ViP9DlaAta
— Faridoon Shahryar (@iFaridoon) November 2, 2019
फ़िलहाल शाहरुख़ के पास कोई फिल्म नहीं है। खबर है की आज के दिन वह अपनी न्यू फिल्म की घोषणा कर सकते है जिसका टाइटल "sanki " रखा गया है। इसके अलावा SRK का टेड टॉक्स इंडिया का नया सीजन लेकर आ रहे है जो इस रविवार टेलीकास्ट होगा।