टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने अपने TV शो ‘कसौटी जिंदगी की’ को लेकर खूब तारीफ बटोरी थी। श्वेता तिवारी आजकल फिर सुर्ख़ियों में बनी हुई है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने दूसरे पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसके लिए श्वेता ने पुलिस से शिकायत भी दर्ज कराई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए अभिनव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
इसके बाद श्वेता की बेटी पलक तिवारी का बयान सामने आया है। पलक ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। जिसमे लिखा है की- “मीडिया बिना किसी तथ्य के कुछ भी न लिखे। घरेलू हिंसा का शिकार उनकी मां नहीं बल्कि वो हुई थीं। दूसरे पति अभिनव कोहली ने उनकी माँ के साथ किसी भी तरह की शारीरिक छेड़छाड़ नहीं की है और ना ही गलत तरीके से छुआ है। मीडिया किसी के बारे में गलत अफवाएं न फैलाएं।”
जिसके बाद अब श्वेता के पहले पति राजा चौधरी का इस पर रिएक्शन आया है। बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में राजा ने कहा- वह ये सब जानकर बहुत परेशान हैं। मुझे यह सब मीडिया के जरिए पता चला है। मैं अपनी बेटी के टच में हूं और आज सुबह ही मेरी उससे बात हुई है। उसने कहा वह ठीक है।
आपको बता दें कि पलक तिवारी राजा चौधरी और श्वेता तिवारी की बेटी हैं। अभिनव कोहली से पहले श्वेता की शादी राजा से हुई थी। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया। उस समय श्वेता ने राजा चौधरी पर भी घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे।