कई फ़िल्मी सितारों ने की है तीन से चार शादियाँ, इस लिस्ट में शामिल हैं कई स्टार्स के नाम

Go to the profile of  Raju Billore
Raju Billore
1 min read
कई फ़िल्मी सितारों ने की है तीन से चार शादियाँ, इस लिस्ट में शामिल हैं कई स्टार्स के नाम

फिल्मस्टार के बारे में जानने की इच्छा तो उनके फैंस के बीच हमेशा से ही रहती है। यदि फिल्मस्टार के मैरिज लाइफ की बात करे तो बहुत से ऐसे स्टार है जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है और कुछ ऐसे है जो अपनी शादीशुदा जिंदगी से खुश है और ख़ुशी के साथ जीवन यापन कर रहे है। आपको बता दे की कुछ फिल्म स्टार ऐसे भी है जिन्होंने एक नहीं दो नहीं बल्कि उससे भी ज्यादा बार शादियाँ की है। चलिए आपको बताते है ऐसे स्टार्स की लिस्ट में कौन कौन से फिल्मस्टार शामिल हैं।

किशोर कुमार

किशोर कुमार को आज भी लोग याद करते है और उनके अभिनय व गायकी को पसंद करते है। आपको बता दे की किशोर कुमार ने चार शादियाँ की थी। उनकी पहली शादी 21 साल की उम्र में उस समय की मशहूर अभिनेत्री और गायिका रूमा गुहा ठाकुरता से हुई थी। लेकिन यह शादी केवल आठ सालों तक ही चल सकी। इसके बाद 1960 में मशहूर अदाकारा मधुबाला से उनकी कोर्ट में दूसरी शादी हुई। परन्तु मधुबाला का 1969 में देहांत हो गया जिसके बाद 1976 में अभिनेत्री योगिता बाली से किशोर कुमार ने शादी रचाई। यह शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। दो साल बाद उनका तलाक हो गया। इसके बाद 1980 में बॉलीवुड एक्ट्रेस लीना चंद्रावरकर के साथ उन्होंने चौथी शादी की।

कबीर बेदी

कबीर बेदी ने अपनी पहली शादी 1969–1973 में डांसर प्रोतिमा बेदी के साथ की। जिससे उनको बेटा सिद्धार्थ और बेटी पूजा बेदी हुई। इसके बाद कबीर बेदी ने दूसरी शादी ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस के साथ की लेकिन उनकी यह शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चली। फिर 1990 में उन्होंने टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से तीसरी शादी की। लेकिन 2005 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होने चौथी शादी ब्रिटिश मूल की अभिनेत्री और मॉडल परवीन दोसांज से की जो की उनकी बेटी से चार साल छोटी हैं।

सिद्धार्थ रॉय कपूर

सिद्धार्थ रॉय कपूर ने पहली शादी बचपन की दोस्त आरती बजाज से की थी और दूसरी शादी टीवी प्रोड्यूसर कविता से की थी। इसके बाद एक्ट्रेस विद्या बालन उनकी तीसरी पत्नी बनी हैं।

नीलिमा अज़ीम

अभिनेत्री नीलिमा अज़ीम भी इस लिस्ट में शामिल है उन्होंने भी तीन शादियाँ की हैं जिसमे उन्होंने पहली शादी अभिनेता पंकज कपूर से की जिससे उन्हें शाहिद कपूर हुए। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी राजेश खट्टर से की जिनसे उन्हें एक बेटा ईशान खट्टर हुए। फिर नीलिमा ने तीसरी शादी अपने बचपन के दोस्त उस्ताद रज़ा अली ख़ान से की।

फ़िल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा

विधु विनोद चोपड़ा ने पहली शादी रेनू सलूजा से और दूसरी शादी शबनम सुखदेव से की थी इसके बाद 1990 में फ़िल्म क्रिटिक और लेखिका अनुपमा चोपड़ा के साथ उन्होंने तीसरी शादी रचाई।

करण सिंह ग्रोवर

एक्टर और मॉडल करण सिंह ग्रोवर ने अभिनेत्री जेनिफर विंगेट से शादी की थी उसके बाद श्रद्धा निगम से उन्होंने शादी की। करण ने पिछले साल ही तीसरी शादी अभिनेत्री बिपाशा बासु से की।  

संजय दत्त

संजय दत्त का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। 2008 में उन्होने स्टाइलिश मान्यता के साथ तीसरी शादी की थी। उनकी पहली शादी ऋचा शर्मा से हुई थी जिनकी ब्रेन ट्यूमर से मृत्यु हो गयी। इसके बाद दूसरी शादी उन्होंने रिया पिल्लई से की थी।